Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentSunil Shetty ने दामाद पर लुटाया प्यार, KL Rahul को किया बर्थडे...

Sunil Shetty ने दामाद पर लुटाया प्यार, KL Rahul को किया बर्थडे विश

क्रिकेटरों से लेकर एक्टिंग जगत से जुड़े कई बड़े सितारे नहीं कल राहुल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी ने दामाद के बर्थडे पर केएल राहुल पर प्यार लुटाया है।

-

KL Rahul Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 18 अप्रैल को अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 18 अप्रैल को केएल राहुल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। क्रिकेटरों से लेकर एक्टिंग जगत से जुड़े कई बड़े सितारे नहीं कल राहुल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी ने दामाद के बर्थडे पर केएल राहुल पर प्यार लुटाया है।

केएल राहुल को सुनील शेट्टी ने किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी के दामाद हैं। सुनील शेट्टी ने आज सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी के साथ दामाद केएल राहुल को सोफे पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा “वे कहते हैं कि यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है। तुम्हें पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं, क्योंकि यह एक ऐसा कनेक्शन है, जिसे मैं समझा नहीं सकता। हैप्पी बर्थडे राहुल। आई लव यू बेटा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

पिछले साल की थी शादी

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद 23 जनवरी साल 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी कर ली। पिछले साल 23 जनवरी साल 2023 को अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे थे।

Read More-मुसीबत में फंसी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा, ED ने जब्त की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts