Monday, February 23, 2026
HomeखेलT20 विश्व कप से बाहर होंगे Hardik Pandya? Team India में शामिल...

T20 विश्व कप से बाहर होंगे Hardik Pandya? Team India में शामिल होने के लिए रखी गई ये शर्त

आईपीएल 2024 में भी हार्दिक पांड्या अपने मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं जिस कारण अब T20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर हार्दिक पांड्या पर सस्पेंस बना हुआ है।

-

T20 World Cup: एक समय ऐसा था जब हार्दिक पांड्या भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। क्योंकि हार्दिक पांड्या ने कई बार भारत के लिए अपने पाले और गेंदबाजी से मैच जिताए हैं। लेकिन पिछले 2 साल हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर के लिए अच्छे नहीं रहे हैं और वह अपने प्रदर्शन से लोगों को निराश कर रहे हैं। आईपीएल 2024 में भी हार्दिक पांड्या अपने मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं जिस कारण अब T20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर हार्दिक पांड्या पर सस्पेंस बना हुआ है। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने मीटिंग की है।

हार्दिक को कैसे मिलेगी t20 विश्व कप में जगह?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के सिलेक्शन को लेकर कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के बीच मीटिंग हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इस मीटिंग के दौरान तय किया गया है कि अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल Hardik Pandyaके अगले मैचों में पूरे ओवर गेंदबाजी करते हैं और शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें भारत के लिए T20 विश्व कप खेलने को मिल सकता है। लेकिन अभी तक आईपीएल में हार्दिक पांड्या का ना तो बल्ला चला है और ना ही वह गेंद से कुछ बड़ा कमाल कर पाए हैं।

ऐसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन

आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया है। हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 92 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए 73 विकेट लिए हैं। Hardik Pandyaइसके अलावा हार्दिक पांड्या के पहले से इस दौरान 1348 रन भी निकले हैं। इस समय हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं ना ही हार्दिक पांड्या कप्तानी में अच्छा कर पा रहे हैं और वह अपने प्रदर्शन में भी सुधार नहीं कर पा रहे हैं।

Read More-हार्दिक पांड्या को इरफान पठान ने लगाई फटकार, कहा ‘आखिरी ओवर में गेंदबाजी…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts