HomeखेलGT के खिलाफ 150वां IPL मैच खेलने उतरे चहल, पत्नी ने खास...

GT के खिलाफ 150वां IPL मैच खेलने उतरे चहल, पत्नी ने खास अंदाज में दी बधाई

आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज एक ऐतिहासिक मैच खेल रहे हैं। क्योंकि युजवेंद्र चहल का यह उनके करियर का 150वां आईपीएल मैच है। इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बधाई दी है।

-

Yujvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज एक ऐतिहासिक मैच खेल रहे हैं। क्योंकि युजवेंद्र चहल का यह उनके करियर का 150वां आईपीएल मैच है। इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बधाई दी है।

150वां मैच खेल रहे चहल

भारतीय टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल 2024 में आरआर के लिए खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल आज अपने इंडियन प्रीमियर लीग के करियर का 150वां T20 मैच खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल आईपीएल में 150 T20 मैच खेलने वाले स्पेशल गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

धनश्री ने दी बधाई

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने पति को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा “युजी, आपको आईपीएल करियर में 150वां मैच खेलने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं पहले भी कह चुकी हूं और आज भी यही कहूंगी कि बहुत बधाई और हम सबको आपके ऊपर बहुत गर्व है… आप ऐसे गेंदबाज हैं जो दबाव में होने के बाद भी टीम को विकेट लेकर देता है। आप खुद पर भरोसा रखिए, हम सब आपका साथ देते रहेंगे। मैं आकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं। अपने 150वें मैच का आनंद लीजिए और हल्ला बोल।”

Read More-RCB के खिलाफ मैच के लिए खूब तैयारी कर रहे ईशान किशन, प्रैक्टिस में छक्के सूर्या भी बने फैन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts