Sunday, December 7, 2025
Homeखेलमैच के बाद धोनी के हंसकर गले लगे गौतम गंभीर, वर्ल्ड कप...

मैच के बाद धोनी के हंसकर गले लगे गौतम गंभीर, वर्ल्ड कप के हीरो को एक साथ देख खुश हुए फैंस

मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटार गौतम गंभीर का आमना-सामना हुआ। इसके बाद गौतम गंभीर ने मुस्कुराते हुए महेंद्र सिंह धोनी से हाथ मिलाया

-

KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल 2024 में पिछले लगातार दो मैच हारे थे जिसके बाद एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में क्रिकेट फैंस को ऐसा कुछ देखने को मिला जिसे देखकर क्रिकेट फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। क्योंकि मैच खत्म होने के बाद धोनी और गौतम गंभीर का मैदान पर आमना सामना हुआ है।

धोनी से मिले गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जब मैच समाप्त हो गया उसके बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के लिए आए। इस दौरान मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटार गौतम गंभीर का आमना-सामना हुआ। इसके बाद गौतम गंभीर ने मुस्कुराते हुए महेंद्र सिंह धोनी से हाथ मिलाया फिर धोनी और गौतम गंभीर एक दूसरे के गले भी लगे। जिसे देखकर हर क्रिकेट फैंस का दिल खुश हो गया है।

वर्ल्ड कप के हीरो रहे हैं धोनी और गंभीर

आपको बता दे कि जब भारत ने साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल मैच खेला था उसमें दौरान भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे और उस टीम का हिस्सा गौतम गंभीर भी थे। गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल मैच में बहुत ही महत्वपूर्ण पारी खेली थी जिस कारण भारत विश्व विजेता बन पाया था। इसके दौरान गौतम गंभीर ने 97 रन बनाए थे तो वही महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी यह दोनों खिलाड़ी भारत के लिए वर्ल्ड कप के फाइनल के हीरो रहे थे।

Read More-हार की हैट्रिक के बाद भगवान के दर पहुंचे RCB के प्लेयर्स, मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts