Monday, December 8, 2025
Homeवास्तु शास्त्रगलती से भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, पाप और...

गलती से भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, पाप और दोष से नहीं मिलेगी मुक्ति

इन चीजों का दान करने से आपको हमेशा दुख और तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। जन्मो जन्मांतर तक आपको पाप और दोष से मुक्ति नहीं मिलेगी।

-

Rules Of Daan: हिंदू धर्म में दान -पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दान पूण्य करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों में दान को लेकर महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं। दान करने के कुछ नियम भी बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीज हैं जिनका दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको हमेशा दुख और तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। जन्मो जन्मांतर तक आपको पाप और दोष से मुक्ति नहीं मिलेगी।

इन चीजों का गलती से भी ना करें दान

-दान के वक्त व्यक्ति को मन में एकदम पवित्रता रखनी चाहिए। दान के वक्त दी गई वस्तु का अनादर नहीं करना चाहिए। दान करते समय दी गई वस्तु के बारे में कोई भी शिकायत नहीं करनी चाहिए।

-आपको बता दे अगर आप जरूरतमंदों को भोजन दान कर रहे हैं तो कभी भी बासी खाना नहीं करना चाहिए। बासी भोजन दान करने से पाप के भागीदार बनते हैं।

-आपको बता दे कभी भी बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। इसमें स्टील का बर्तन तो बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए। बर्तन के दान करने से बिजनेस में हानि होती है।

-कभी भी नुकीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। जैसे सुई और कैंची, चाकू को कभी भी दान में नहीं देना चाहिए। इन चीजों को दान करने से आपके घर में लड़ाई झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं।

-झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए कभी भी दान में झाड़ू नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। झाड़ू को दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा वास करने लगती है।

(Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सूर्य-केतु की युति से मालामाल होने वाले हैं ये राशि के लोग, होगी छप्पर फाड़कर कमाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts