Monday, February 2, 2026
Homeवास्तु शास्त्रभूलकर भी ना करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, घर में बरसने...

भूलकर भी ना करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, घर में बरसने लगती है दरिद्रता

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपके घर में आ रही लक्ष्मी लौट जाएगी और घर में दरिद्रता वास करने लगेगी।

-

Broom Vastu Tips: झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू से घर की साफ सफाई की जाती है इसीलिए झाड़ू का कभी भी अंदर नहीं करना चाहिए। जिन घरों में झाड़ू का अनादर किया जाता है उन घरों में कभी नहीं मां लक्ष्मी नहीं आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपके घर में आ रही लक्ष्मी लौट जाएगी और घर में दरिद्रता वास करने लगेगी। वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने से लेकर इसे लगाने तक के खास नियम बताए गए हैं। आज हम इन नियमों के बारे में जानेंगे।

जरूर करें झाड़ू से जुड़े ये नियम

-वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू लगाने के बाद इसे कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता हैं। झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में धन की कमी आती है। झाड़ू घर की पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

-वास्तु शास्त्र की माने तो झाड़ू कभी भी दिखाना नहीं चाहिए। झाड़ू कभी भी घर में खुले में नहीं रखनी चाहिए इससे ऑफिस या घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।

-घर में झाड़ू कभी भी टूटी हुई नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है। टूटी हुई झाड़ू घर में रखने से कई तरह की विपत्तियां आ जाती है। इससे व्यक्ति हमेशा मुश्किलों में घिरा रहता है।

-अगर कोई घर से बाहर गया है तो कभी भी तुरंत झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति को उसके कार्य में सफलता नहीं मिलती है।

-झाड़ू कभी भी शाम या रात में नहीं लगानी चाहिए। झाड़ू लगाने के बाद इसे इसी तरह लिटाकर रख देना चाहिए। इस पर किसी का पर ना पड़े इस लक्ष्मी का अपमान करना माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-इन राशि वालों पर चल रहा है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप, इस दिन करले ये अचूक उपाय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts