Saturday, January 31, 2026
Homeवास्तु शास्त्रभूलकर भी तुलसी के पौधे के पास ना रखें ये 5 चीजें,...

भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास ना रखें ये 5 चीजें, तरक्की में आने लगती है रुकावट

-

Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता हैं। इसीलिए घर के आंगन में तुलसी के पौधे का होना बहुत ही शुभ माना गया है। जिन घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है उनके घर में कभी भी कष्ट नहीं आते और सुख समृद्धि वास करती है। हालांकि वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे से जुड़ी कई अहम बातें बताई गई हैं। तुलसी के आसपास पांच चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी।

शिवलिंग

तुलसी के गमले में शिवलिंग को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार पुनर्जन में तुलसी का नाम वृंदा था जो शक्तिशाली असुर राक्षस की पत्नी थी। जलंधर को अपनी शक्तियों का अहंकार था। इस राक्षस का वध भगवान शिव ने ही किया था इसी वजह से तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग नहीं रखी जाती है।

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस गलती की वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

झाड़ू

तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है इसीलिए इसके पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का अपमान होता है। आर्थिक संकट छा जाते हैं।

कांटेदार पौधे

तुलसी एक शुभ पौधा इसीलिए इसके पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं तुलसी के पास कांटेदार पौधे के होने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

कूड़ा दान

तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है इसीलिए इसके पास गलती से भी कूड़ा दान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता वास करने लगती है और आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-रसोई घर में रखें इन पांच मसालों के ये अचूक उपाय चमकाएंगे आपकी किस्मत, नहीं होगी पैसों की कमी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts