Homeवास्तु शास्त्रदूसरे के घर से गलती से भी मांगकर ना लाएं ये 3...

दूसरे के घर से गलती से भी मांगकर ना लाएं ये 3 चीजे, लगता है वास्तु दोष

कभी भी किसी से मांगकर ये तीन चीजें नहीं लानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में वास्तु दोष लगा सकता है।

-

Vastu Tips: व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपने जान पहचान के लोगों से कई चीजों का आदान-प्रदान करता है लेकिन कुछ ऐसी चीज हैं जो किसी के घर से कभी भी नहीं लानी चाहिए क्योंकि दूसरों के घर से लाई गईं ये चीज आपके जीवन भर परेशानी में डालती रहेंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति जिन चीजों का इस्तेमाल करता है उसमें वस्तु की ऊर्जा का प्रभाव रहता है वस्तु का स्वामित्व बदलने से उसकी ऊर्जा भी बदल जाती है। इसीलिए कभी भी किसी से मांगकर ये तीन चीजें नहीं लानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में वास्तु दोष लगा सकता है।

चप्पल

ज्यादातर आप देखते हैं कि अगर किसी की चप्पल टूट गई है तो जाकर दूसरे के घर से मांग कर चप्पल पहन लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर में सबसे पहले जहां से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है वह पैर है। जब आप दूसरों के जूते चप्पल पहनते हैं तो इसके माध्यम से नकारात्मकता भी आपके भीतर प्रवेश कर आपको परेशान करती है। इसीलिए आप कभी भी किसी की चप्पल ना पहने।

फर्नीचर

स्वास्थ्य शास्त्र के अनुसार किसी के घर से फर्नीचर बिल्कुल भी नहीं लाना चाहिए। फर्नीचर के साथ ही घर पर नकारात्मक उर्जा भी आती है और यह वास्तु दोष का कारण बनती है। पुराना फर्नीचर घर लाकर आप दरिद्रता को न्योता देते हैं और इससे हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता है। इसीलिए आप किसी के घर से फर्नीचर बिल्कुल भी ना लाएं।

छाता

चप्पल की तरह छाता भी किसी से मांगना नहीं चाहिए। दूसरों के घर से छाता लाना भी शुभ नहीं होता है ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति बिगड़ती है और आपको किसी कारण दूसरे के घर से छाता लाना भी पड़े तो आप इसे अपने घर के अंदर ना लाएं और इस्तेमाल करने के बाद वापस कर दें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-2025 शुरू होते ही इन राशि वालों पर शुरू हो जाएगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, झेलना पड़ेगा नुकसान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts