Sunday, February 1, 2026
Homeवायरल“हनुमान जी को बुलाओ, मुझे उनसे मिलना है…” बागेश्वर धाम की कथा...

“हनुमान जी को बुलाओ, मुझे उनसे मिलना है…” बागेश्वर धाम की कथा में बच्चे करने लगा जिद, फिर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या किया?

-

Bageshwar Dham Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बड़े पंडाल में कथा करते नजर आ रहे हैं। प्रवचन अपने पूरे प्रवाह में चल रहा था, श्रद्धालु शांत होकर कथा सुन रहे थे और माहौल पूरी तरह धार्मिक बना हुआ था। तभी अचानक एक छोटा सा बच्चा मंच की ओर बढ़ता दिखाई देता है। बच्चे की मासूमियत, उसकी तुतलाती हुई आवाज और बिना किसी झिझक के स्टेज पर चढ़ जाना देखते ही पूरे पंडाल का ध्यान उसी पर टिक जाता है। यह कोई आम सवाल-जवाब का दृश्य नहीं था, बल्कि एक ऐसा पल था जिसने कुछ ही सेकंड में गंभीर धार्मिक माहौल को हंसी और खुशी में बदल दिया। वीडियो में साफ दिखता है कि बच्चा न तो डरा हुआ है और न ही किसी औपचारिकता में बंधा है, बल्कि पूरी सच्चाई और मासूम विश्वास के साथ अपनी बात कहने आया है।

“आपके पास हनुमान जी हैं?” बच्चे के सवाल ने सबको चौंकाया

स्टेज पर पहुंचते ही बच्चा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से तुतलाते हुए सवाल पूछता है—“आपके पास हनुमान जी हैं?” यह सवाल सुनकर पहले तो शास्त्री मुस्कुराते हैं और सहजता से जवाब देते हैं कि “हां, हमारे पास हैं।” इसके बाद बच्चा बिना रुके अगली जिद कर देता है—“तो बुलाओ, मुझे उनसे मिलना है।” यही वो पल था, जब पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को बच्चे की मासूम सोच और सीधेपन ने खूब गुदगुदाया। बच्चे के लिए यह बिल्कुल सामान्य मांग थी, क्योंकि उसकी नजर में हनुमान जी कोई दूर की कल्पना नहीं, बल्कि ऐसे देवता हैं जिनसे वह सच में मिल सकता है। यही मासूम आस्था इस वीडियो की सबसे बड़ी ताकत बन गई, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Kumar (@blogger_amitt)

धीरेंद्र शास्त्री का मजेदार जवाब, बोले—“वो हमारे अंकल थोड़ी हैं”

बच्चे की जिद को देखकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। उन्होंने हंसी-हंसी में जवाब दिया—“वो ऐसे नहीं आते, वो हमारे अंकल थोड़ी हैं।” यह सुनकर पंडाल में फिर से जोरदार हंसी गूंजने लगी। लेकिन बच्चा कहां मानने वाला था। वह बार-बार यही कहता रहा कि “हमें तो मिलना है।” इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने बच्चे को समझाने के अंदाज में कहा कि “आप बागेश्वर धाम आना, खुजराहो के पास है।” इस पर बच्चा मासूमियत से पलटकर कहता है—“क्या कह रहे हो?” बच्चे की यह प्रतिक्रिया सुनकर एक बार फिर सभी लोग हंस पड़े। तभी धीरेंद्र शास्त्री ने हंसते हुए कहा—“हम तो दुनिया के मजे लेते हैं और तुम हमारे ही मजे ले रहे हो।” यह संवाद इतना सहज और स्वाभाविक था कि वीडियो देखने वाला हर शख्स मुस्कुराए बिना नहीं रह पाया।

सोशल मीडिया पर छाया क्यूट वीडियो

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बच्चे की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यही सच्ची भक्ति है, जिसमें कोई दिखावा नहीं, कोई डर नहीं और कोई औपचारिकता नहीं होती। कुछ लोगों ने कहा कि बच्चे की सोच हमें यह सिखाती है कि भगवान को हम जितना सरल समझेंगे, उतना ही उनका एहसास करीब लगेगा। वहीं कई यूजर्स ने धीरेंद्र शास्त्री के शांत और हंसमुख व्यवहार की भी सराहना की है कि उन्होंने बच्चे को डांटने या रोकने के बजाय पूरे माहौल को और खुशनुमा बना दिया। यह वीडियो सिर्फ हंसी का कारण नहीं बना, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि धर्म और भक्ति अगर मासूमियत के साथ जुड़ जाए, तो वह किसी भी दिल को छू सकती है। शायद यही वजह है कि यह छोटा सा पल अब इंटरनेट पर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।

 

Read More-चोर-उचक्के…’ कहकर धीरेंद्र शास्त्री पर बरसे पप्पू यादव, बयान से मचा सियासी और धार्मिक तूफान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts