Viral Video: शादी में डांस करना ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है आज कल शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन को कई बार डांस करते हुए हुए देखा जाता है। इसके बाद कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक शादी में दूल्हे के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है इसमें दूल्हे के डांस को देखकर हर किसी की हंसी छूट गई है।
शादी में दूल्हे का डांस हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हे के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दूल्हा मेहरून कलर की शेरवानी पहनकर सलमान खान की गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन दूल्हे के डांस को देखकर दुल्हन भी शर्म से पानी पानी हो गई। डांस करते हुए दूल्हे का दुपट्टा नीचे गिर जाता है जिसके बाद मम्मी उसे ठीक करने लगे। डांस करते हुए दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ कर उसे भी डांस करवाया लेकिन दूल्हे के डांस को देखकर हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया है।
View this post on Instagram
लोगों ने किया ऐसे ऐसे कमेंट
सोशल मीडिया पर दूल्हे के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने लिखा “भाई तू नाथ कसम से पूरा देखूंगा।” इसके साथ इस वीडियो पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा ‘जिसने भी इस भाई को डांस के लिए उकसाया होगा उसे पाप लगेगा।’ वही इसके बाद दूसरे ने लिखा ‘लड़की को अपने पसंद पर शक हो रहा होगा।’
