Monday, February 2, 2026
Homeवायरलगाय को बैठाकर बाइक चलाने लगा शख्स, वीडियो देखकर आप भी नहीं...

गाय को बैठाकर बाइक चलाने लगा शख्स, वीडियो देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ऐसा कारनामा कर रहा है देखने वालों के होश उड़ रहे हैं।

-

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ ना कुछ नया देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर छोटी से छोटी चीज और बड़ी से बड़ी चीज वायरल हो जाती है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी रुक नहीं पाती है। आप लोगों ने कुत्ते और बिल्लियों को बाइक पर सवारी करते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने कभी गाय को बाइक पर सवारी करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने वालों ने अपना माथा पकड़ लिया है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

बाइक पर गाय को बैठ कर घूमने निकला शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ऐसा कारनामा कर रहा है देखने वालों के होश उड़ रहे हैं। एक शख्स ने बाइक की आगे वाली सीट पर एक गाय को बैठाया हुआ है जबकि वह खुद पीछे बैठा है गाय को बैठक भी शख्स इतनी तेजी से बाइक दौड़ाता है जितना तेज वह अकेले होने पर दौड़ाता। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि गए चुपचाप बैठी रही और अपने मालिक को कुछ भी नहीं किया। हालांकि अगर गाय का बैलेंस बिगड़ जाता तो दोनों ही हादसे का शिकार हो सकते थे। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी फनी कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Everyday Reelsday (@everydayreelsday)

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’आखिर यह गाय के साथ बाइक पर सवार क्यों है?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’गाय कितनी शांत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’मैं सोच रहा हूं कि शख्स ने गाय को बाइक पर बैठाया कैसे होगा।’ इस वीडियो को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं उन्हें लग रहा है कि वह कोई सपना देख रहे हैं।

Read More-विराट के साथ मस्ती करने लगे शुभमन गिल, तो बल्ला लेकर मारने दौड़े किंग कोहली!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts