Homeराजनीतिविपक्ष के वादों पर जनता को भरोसा नहीं-भाजपा नेता रमाकांत पांडे

विपक्ष के वादों पर जनता को भरोसा नहीं-भाजपा नेता रमाकांत पांडे

शौचालय, आवास, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बेहतर बिजली की आपूर्ति पात्रों को निशुल्क अनाज हर घर को नल और जल योजनाओं ने मतदाताओं का भरोसा जीत लिया है।

-

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से तैयारी चल रही है। इसी क्रम में भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने कहा कि विपक्ष के वादों पर जनता को भरोसा नहीं है लेकिन पीएम मोदी की गारंटी लोगों की जुबान पर है। शौचालय, आवास, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बेहतर बिजली की आपूर्ति पात्रों को निशुल्क अनाज हर घर को नल और जल योजनाओं ने मतदाताओं का भरोसा जीत लिया है।

मोदी को तीसरी बार पीएम बनते देखना चाहती है जनता

लोकसभा चुनाव में बस्ती मंडल में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज से जंगदंबिका पाल और संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के नेता रमाकांत पांडे ने पूरी ताकत लगा दी है। सोमवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से रमाकांत पांडे ने कहा,’जनता की जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियां और योगी आदित्यनाथ की जन केंद्रित सरकार की प्रभावी योजनाएं हैं। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बेहद उत्सुक है। भाजपा बस्ती मंडल के तीनों सीटों पर जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।

मतदाताओं से किया सीधा संपर्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने बस्ती के कप्तानगंज के अनेक गांव, सिद्धार्थनगर के बांसी, डुमरियागंज, इटावा, संतकबीर नगर के खलीलाबाद के साथी अनेकों स्थानों पर जाकर मतदाताओं ने से सीधा संपर्क किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर उनके साथ शशिकांत पांडे ,आदर्श शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, बिंदु यादव, सुभाष चौधरी, भूटाली वर्मा, रामबोद वर्मा ,शिवपूजन यादव ,दीपक वर्मा, बब्लू चौधरी, विशाल चौधरी ,रामनरेश चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Read More-संसद भवन बना अखाड़ा, सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूसे, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts