Rahul Gandhi: संसद में हुई सुरक्षा की चूंक को लेकर लगातार सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वही ‘इंडिया गठबंधन’ के 146 सांसदों के निलंबन के फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन भी किया है। अब इसी बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा सवाल यह है कि, ‘इन युवाओं ने संसद में घुसपैठ क्यों की। उसकी वजह बेरोजगारी है आज देश के युवा के रोजगार नहीं मिल पा रहा है देश में भयंकर बेरोजगारी है।’
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर खड़े किए सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में चूक और वीडियो शूट जैसे मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। राहुल गांधी ने कहा कि,”जब संसद में घुसपैठ हुई भाजपा सांसद भाग खड़े हुए। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा संसद की सुरक्षा में चूक कैसे हुई, यह युवा संसद के अंदर कैसे आए? संसद के अंदर गैस स्प्रे कैसे लाएं, अगर यह गैस स्प्रे ला सकते हैं तो संसद में कुछ भी ला सकते हैं। हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। यह लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं जितनी आप नफरत फैलाओगे… उतना ही ‘इंडिया गठबंधन’ मोहब्बत पहले आएगा।’मैं सर्वे करने वाले से कहा कि एक काम करो कि एक सर्वे करो… किसी भी शहर में चले जाओ और पता लगाओ कि हमारे युवा जो हिंदुस्तान के युवा हैं जिन्होंने सेल फोन पकड़ रखा है दिन में कितने घंटे सोशल मीडिया पर रहते हैं। दिन मैंने एक छोटी सी सर्वे कराई महारानी हो गया साढ़े 7 घंटे युवा फेसबुक, पर इंस्टाग्राम पर ,ट्विटर पर यानी अपने फोन पर लगे रहते हैं।”
संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कुछ सवाल
पहला सवाल: वो अंदर कैसे आए?
दूसरा सवाल: उन्होंने ये प्रदर्शन क्यों किया? इसका जवाब है – बेरोजगारी
: श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/WeaOpeLRkx
— Congress (@INCIndia) December 22, 2023
वीडियो बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं राहुल गांधी ने वीडियो बनाने को लेकर बयान देते हुए कहा कि,’मीडिया में कभी यह बात नहीं आई कि देश में बेरोजगारी है मीडिया रहती है कि संसद के बाहर दो बैठे थे राहुल ने वहां पर वीडियो बना लिया। मतलब यह नहीं कहा कि 150 सांसदों को बाहर खड़ा कर दिया क्यों किया कैसे कर दिया। ये मीडिया ने नहीं पूछा हमने पूछा कि आप गृहमंत्री हो यह युवा संसद में कैसे गए ,बेरोजगारी पर दो सवाल किया तो हमें बाहर कर दिया।’
Read More-नए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कम हुए LPG गैस सिलेंडर के दाम
