Homeराजनीतिसुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भाई राहुल गांधी को लड्डू...

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भाई राहुल गांधी को लड्डू खिलाती दिखी प्रियंका गांधी, सामने आया वीडियो

एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने भाई को अपने हाथों से लड्डू खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं।

-

Modi Suriname Case: मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है जिसके बाद राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं के अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिला। राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खूब जश्न मनाया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने भाई को अपने हाथों से लड्डू खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका ने खिलाया राहुल को लड्डू

दरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी को लड्डू खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। वही कार्यकर्ता और नेताओं के बीच जश्न का माहौल भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “असत्य पर सत्य की जीत हुई, जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।”

वही आपको बता दें राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था,”तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकती सूर्य ,चंद्रमा और सत्य। माननीय उच्चतम न्यायालय को न्याय पूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद सत्यमेव जयते।”

आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होनी ही थी :राहुल गांधी

वही आपको बता दें प्रेस कॉन्फ्रेंस इन करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि, “आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है। मगर जो भी हो मेरा रास्ता तो क्लियर है मुझे क्या करना है मेरा क्या काम है। उसके बारे में मेरे दिमाग में बिल्कुल क्लैरिटी है। जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और सपोर्ट दिया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Read More-नूंह हिंसा पर Govinda के किए गए ट्वीट ने मचा दिया था बवाल, अब देनी पड़ गई सफाई कहा- ‘मेरा अकाउंट हैक…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts