Friday, February 6, 2026
Homeराजनीतिलाल किला ग्राउंड में PM मोदी ने धनुष से किया रावण दहन,...

लाल किला ग्राउंड में PM मोदी ने धनुष से किया रावण दहन, मौजूद रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दशहरे पर रावण दहन भी किया जाता है। दशहरा समारोह के तहत लाल किले के माधव दास पार्क में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलो का दहन किया गया। पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से रावण दहन किया है।

-

Dusshera 2024: आज पूरे देशभर में दशहरा और दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। हिंदू धर्म में दशहरे का त्योहार बहुत ही विशेष माना जाता है। दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण को मार कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। इसीलिए दशहरे पर रावण दहन भी किया जाता है। दशहरा समारोह के तहत लाल किले के माधव दास पार्क में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलो का दहन किया गया। पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से रावण दहन किया है।

पीएम मोदी ने किया रावण दहन

आज शनिवार शाम को दिल्ली में श्री धार्मिक लीला सीमित द्वारा दशहरा उत्सव रखा गया था यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू हुआ। पिछले 8 से 10 दोनों से चल रही रामलीला का रावण दहन करके समापन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने खुद धनुष लेकर रावण का दहन किया। वही इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरे के दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,”दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

विंदू दारा ने दिया लोगों को संदेश

रामानंद सागर की रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने वाले विंदू दारा ने दशहरे के दिन लोगों को खास संदेश देते हुए कहा कि,”मेरा संदेश यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास।’ भारत एकजुट और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे और बेहतर बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।” वही पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,”मैं कामना करता हूं कि आप सभी मां दुर्गा और प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करें।”

Read More-दुर्गा पंडाल में ‘अश्लील कपड़े’ पहन कर पहुंची मॉडल, तस्वीर देख लोगों ने जताई आपत्ति

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts