Jay Shah ICC Chairman: भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीमित का अध्यक्ष चुना गया है। अमित शाह के बेटे जैसा पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष थे अब उन्हें आईसीसी का अध्यक्ष बना दिया गया है। जय शाह क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वहीं अब इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह को तंज भरी बधाई दी है।
गृहमंत्री को ममता बनर्जी ने दी बधाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच आए दिन बयान बाजी होती रहती है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह अक्सर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर परिवारवाद के आरोप लगाते रहे हैं इसी बीच ममता बनर्जी की यह टिप्पणी हर किसी को चौंका रही है। वही अमित शाह के बेटे जैसा को आईसीसी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद ममता बनर्जी ने अमित शाह को बधाई दी है। ममता बनर्जी ने बधाई देते हुए कहा- “बधाई हो, केंद्रीय गृहमंत्री!! आपका बेटा नेता नहीं बना लेकिन वह आईसीसी का अध्यक्ष बन गया है। जो कई नेताओं से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण पद है!!” ममता बनर्जी ने कहा कि,”आपका बेटा बहुत ही ताकतवर बन गया और इस बड़ी उपलब्धि पर आपको बधाई देता हूं।”
Congratulations, Union Home Minister!!
Your son has not become a politician, but has become the ICC Chairman – a post much much more important than most politicians’!! Your son has indeed become very very powerful and I congratulate you on his this most elevated achievement…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 29, 2024
1 दिसंबर से पद को संभालेंगे जय शाह
गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जैसा 1 दिसंबर से आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में पद संभालेंगे। इससे पहले आईसीसी के अध्यक्ष 62 वर्षीय ग्रेग बार्कल रहे हैं। जय शाह 2019 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव है। वे मंगलवार को आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। 35 साल की उम्र में यह पद संभालने वाले वे सबसे युवा व्यक्ति हैं।
Read More-अचानक इस दिग्गज क्रिकेटर ने लिया संन्यास, खत्म किया 12 साल का क्रिकेट करियर
