Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कल विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं इसका रिजल्ट आना अभी बाकी है। वहीं अब इसी बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस -एनसी गठबंधन की सरकार बनने का दावा एग्जिट पोल में किया गया है। वही हरियाणा और जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बीजेपी के पूर्व सांसद और नेता बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान
भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि क्या लगता है हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कौन सरकार बनाएगा? इसका जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि,’जम्मू कश्मीर में तो हमें दिखाई पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। लेकिन हरियाणा पर बोलना मना है।’ दरअसल आपको बता दे बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के खिलाफ बयानबाजी से दूर रहने की सलाह दी गई थी।
विनेश फोगाट पर साधा था निशाना
पहलवान विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने पर बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कुश्ती के माहौल को खराब किया है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस विनेश और बजरंग को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
Read More-उपचुनाव में कैसे होगा सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा, डिंपल यादव ने किया खुलासा
