Monday, February 2, 2026
Homeराजनीति'केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए...' दिल्ली CM के घर चूड़ियां लेकर पहुंची...

‘केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए…’ दिल्ली CM के घर चूड़ियां लेकर पहुंची BJP महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनसे इस्तीफा की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और इस घटना का विरोध किया है।

-

Delhi BJP Women Worlers Protest: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट का मामला गरमाया हुआ है। अब इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनसे इस्तीफा की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और इस घटना का विरोध किया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध

भाजपा महिला मोर्चा ने इस घटना का विरोध करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया इस दौरान वह हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची है। उन्होंने कहा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। स्वाति मालीवाल को इंसाफ मिलना चाहिए। बीजेपी महिला मोर्चा के एक अन्य कार्यकर्ता का आम आदमी पार्टी वाले आरोप लगाते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में हैं, लेकिन आप नेताओं ने जो स्वाति मालीवाल के खिलाफ जो आपराध किया है, वो क्या है?”

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दर्ज कराया बयान

आपको बता दे स्वाति मालीवाल ने पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया है। 13 मई को उनके साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने भी संज्ञा लिया है।मालीवाल के बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाए हैं।

Read More-केजरीवाल को सरेंडर करना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts