Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिसीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बोली आतिशी,कहा- 'भले...

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बोली आतिशी,कहा- ‘भले ही मैं मुख्यमंत्री बन गई है…’

आज उन्होंने 4:30 बजे उप राज्यपाल वीके सक्सेना की मौजूदगी में दिल्ली की आतिशी भी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

-

Delhi CM Atishi: आम आदमी पार्टी की गद्दार नेता आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की स्थिति के बाद दिल्ली की नई सीएम आतिशी बनाई गई है। आज उन्होंने 4:30 बजे उप राज्यपाल वीके सक्सेना की मौजूदगी में दिल्ली की आतिशी भी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

आतिशी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

आतिशी ने शपथ लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा,”दिल्ली के इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई और मेरे राजनीतिक गुरू अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी। आज मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर किया है, लेकिन ये मेरे और हम सब के लिए भावुक क्षण है कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पिछले दस सालों में दिल्ली की तस्वीर बदल दी। उन्होंने दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी को बदल दिया। उन्होंने गरीब इंसान का दर्द समझा।”

शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे
स्वतंत्र भारत में, आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं।आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था।

Read More-कल इस समय शपथ ग्रहण करेंगी दिल्ली की नई CM आतिशी, LG दफ्तर ने तय किया समय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts