Arvind Kejriwal Health: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनी लांड्रिंग केस में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। जेल जाने के बाद अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है उनका वजन भी साढ़े चार किलो कम हो गया है। जिसको लेकर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। आपको बता दे दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ईडी की हिरासत में रहने के बाद कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
तिहाड़ जेल में बंद है अरविंद केजरीवाल
न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद केजरीवाल को तिहाड़ जेल के नंबर दो में रखा गया है। वहीं अब इसी बीच सूत्रों के अनुसार पता चला है कि तिहाड़ जेल में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो कम हो गया है।
कोर्ट से सांसद संजय सिंह को मिली राहत
वही इस मामले में 6 महीने से जेल में बंद आपके राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने मंगलवार 3 अप्रैल को राहत देते हुए जमानत की मंजूरी दे दी है। ईडी ने कहा था कि संजय सिंह को मामले में जमानत देने से उसे कोई आपत्ति नहीं है|
