Monday, February 2, 2026
Homeराजनीति'पराक्रम की विजय..', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आई अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

‘पराक्रम की विजय..’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आई अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया

भारत ने 14 दिन बाद पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस कार्रवाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

-

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जवाबी कार्रवाई की है। भारत ने 14 दिन बाद पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस कार्रवाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्या बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा,’पराक्रमो विजयते! !!!!’ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है। भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे। हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ने ऐशन्या ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।ऐशन्या ने कहा- “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया। मैं बहुत छोटी हूं उन्होंने कुछ कहने या नहीं कहने वाली। लेकिन हमारे परिवार को जिस तरह से उन पर विश्वास था उन्होंने उसी तरीके से जवाब देकर हमारे विश्वास को क़ायम रखा है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। यह मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। आज वो जहां भी हैं उन्हें शांति मिली होगी।”

Read More-पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट,चीन से मिला था तोहफा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts