समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अखिलेश यादव ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
91 की उम्र में सावित्री देवी का निधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं और उनके निधन से परिवार और करीबियों में शोक की लहर फैल गई है। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने इस घटना की पुष्टि की है। उनके अनुसार, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार परिवार के संपर्क में है और जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान दे रही है।
उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
शनिवार को हरिद्वार में हो सकता है अंतिम संस्कार, प्रशासन परिवार के संपर्क में
जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल आगे की प्रक्रिया और कार्यक्रम को लेकर परिवार व प्रशासन के बीच बातचीत चल रही है। पैतृक गांव से लेकर परिवार के लोगों तक हर कोई इस दुखद घड़ी में गमगीन है और अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।
Read More-CM योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर भावुक हुई बसपा प्रमुख मायावती, कहा- ‘ कुदरत उन सबको…’
Read More-मां सावित्री देवी से आखिरी बार कब मिले थे सीएम योगी? अब हमेशा के लिए खामोश हुई मां की ममता!
Read More-CM योगी की मां ने दुनिया को कहा अलविदा, 93 साल की उम्र में हुआ निधन, जानें कहां होगा अंतिम संस्कार
