Monday, February 2, 2026
Homeराजनीतिकोविशील्ड वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अखिलेश यादव ने...

कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा, BJP को लेकर कही ये बात

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि चंदे के नाम पर कुछ करोड़ रुपयो के लिए देश की 80% आबादी का जीवन खतरे में डालने वाली पैसों की लालची पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार कर जवाब देगी।

-

Covishield Vaccine: कोविशील्ड वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि कोविशील्ड वैक्सीन से बीजेपी के लोगों को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि चंदे के नाम पर कुछ करोड़ रुपयो के लिए देश की 80% आबादी का जीवन खतरे में डालने वाली पैसों की लालची पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार कर जवाब देगी।

अखिलेश यादव ने जारी किया बयान

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि,”सरकार सौदागर नहीं होनी चाहिए! ‘चंदे के नाम पर कुछ करोड़ रुपयों के लिए देश की 80% आबादी का जीवन ख़तरे में डालनेवाली पैसों की लालची पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराकर अपना जवाब देगी।देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है कि उसे कौन सी वैक्सीन लगी है। हमने पहले भी कहा था, अब भी कह रहे हैं कि पूरी तरह से जाँच-परीक्षण के बिना वैक्सीन दिया जाना सही नहीं था।जब विदेशी कोर्ट में कोविशील्ड वैक्सीन बनानेवाली कंपनी ने ख़ुद इसके बुरे साइड इफ़ेक्ट के बारे में स्वीकार कर लिया है तो फिर जनता को और क्या सबूत चाहिए…।”

इसका शिकार तो बीजेपी के लोग भी हुए हैं-अखिलेश यादव

उन्होंने आगे लिखते हुए कहा है कि,”इसका शिकार तो भाजपा के समर्थक भी हुए हैं वैक्सीन के बुरे अक्षर और जनता के विरोध के कारण भाजपाइयों का डर तो आम जनता के दर से दो गुना हो गया है। धीरे -धीरे पनपते जन विरोध को देखते हुए भाजपाइयों के घरों और वाहनों से झंडा उतर गए हैं। अब देखे भाजपा कैसे अपने मंचों से दावा करती है कि उसने कोरोना काल में जनता की जान बचाने का काम किया जबकि सच में जान जोखिम में डालने का काम किया है। भाजपा ने एक वैश्विक महामारी की आपदा में भी कोविड के टीके के प्रमाण पत्र में तस्वीर छपवाकर अपने प्रचार का अवसर ढूंढ लिया था। लोग जब अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को देखते हैं तो उनका गुस्सा और भी बढ़ रहा है देश की संपत्ति बेचने वाले ने चंद पैसों के लिए देश की करोड़ों लोगों की जिंदगी अभी बाजी पर लगा दी। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए हटाकर अपना वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित कर लेंगी।”

Read More-‘कुछ लोगों ने मुझे पार्टी में बेगाना बना दिया..’मंच पर ही छलका गृहमंत्री का दर्द

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts