Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिभारी बवाल के बीच अखिलेश यादव ने घर के बाहर ही किया...

भारी बवाल के बीच अखिलेश यादव ने घर के बाहर ही किया माल्यार्पण, कहा- ‘त्यौहार नहीं होता तो तोड़ देते बैरिकेडिंग’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घर के बाहर ही माल्यार्पण किया है।इस दौरान उनके साथ नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा नेता राजेंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

-

JPNIC Lucknow News: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव कोJPNIC में जाने नहीं दिया गया। बार गेटिंग लगा दी गई टीन गेट लगा दिया गया। वहीं अब इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घर के बाहर ही माल्यार्पण किया है।इस दौरान उनके साथ नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा नेता राजेंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

माल्यार्पण के बाद क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने माल्यार्पण के बाद कहा कि,’ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं। कब तक पुलिस खड़ी रहेगी। जब पुलिस हटेगी तो हम फिर वहां जाएंगे और जयंती मनाएंगे। ये सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं करना चाहती। त्योहार के दिन भी ये अधर्म का काम कर रहे हैं। जयप्रकाश जी को हमलोग वहीं जा कर सम्मानित करेंगे। ये सरकार गूंगी बहरी तो है ही लेकिन आज इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। ये विनाशकारी सरकार है। इन्हें कोई भी अच्छी चीज दे दो उसका विनाश कर देती है। क्या साजिश है खुद त्योहार मना रहे हैं और हमें त्योहार नहीं मनाने दे रहे हैं।’

विनाश काले विपरीत बुद्धि-रामगोपाल यादव

वही इस मामले पर रामगोपाल यादव का भी बयान सामने आया है। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि,”इन्होंने पिछले साल भी रोका था, उस वक्त अखिलेश जी को फांद कर जाना पड़ा था। उस वक्त भी लोगों के मन में सवाल आया था कि ऐसी क्या बात है कि माल्यार्पण से रोक रहे हैं। इस बार इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरा घर घेर लिया है यह क्षुब्ध मानसिकता है। जय प्रकाश जैसा व्यक्तित्व युगों में एक बार पैदा होता है। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण न करने देना बहुत ही घटिया हरकत है उत्तर प्रदेश सरकार की। ये केवल जयप्रकाश नाराय़ण का नहीं बल्कि सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। पिछले साल भी इन्होंने ऐसा ही किया था। विनाश काले विपरीत बुद्धि। उत्तर प्रदेश सरकार उसी तरफ जा रही है।”

Read More-रतन टाटा को अंतिम विदाई देने पहुंचे पूर्व रवि शास्त्री, नम आंखों से पूर्व हेड कोच ने दी श्रद्धांजलि

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts