Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentभाई की शादी के फंक्शन में पहुंची प्रियंका चोपड़ा क्यों हुई गुस्से...

भाई की शादी के फंक्शन में पहुंची प्रियंका चोपड़ा क्यों हुई गुस्से से आग बबूला? वायरल हो रहा वीडियो

प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा गुस्से से आग बबूला होती हुई नजर आ रही है।

-

Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा हॉलीवुड में भी बना रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है प्रियंका देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए भारत आई थी। 23 अगस्त की रात प्रियंका चोपड़ा को ट्रेडिशनल अवतार में सपोर्ट किया गया है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा गुस्से से आग बबूला होती हुई नजर आ रही है।

पैपराजी को धक्का देने पर गार्ड पर भड़की प्रियंका

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ था। इस दौरान प्रियंका ने मैजेंटा साड़ी पहनी हुई थी जिस पर उन्होंने मोतियों से बना चोकर कैरी किया हुआ था ऊंचा जुड़ा बनाया था और दो लटे निकाल रखी थी। प्रियंका चोपड़ा को वेन्यू पर सपोर्ट किया गया था। वही जब प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची तो एक पैपराजी ने उनका नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे वह उनकी तरफ देख तो वह फोटो क्लिक कर सके। तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पैपराजी को धक्का दे दिया। जिस पर प्रियंका चोपड़ा भड़क गई। प्रियंका चोपड़ा ने पीछे मुड़कर बॉडीगार्ड को फटकार लगा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सगाई टूटने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे सिद्धार्थ

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय से हो रही है। इससे पहले प्रियंका के भाई की शादी इशिता कुमार से होनी थी दोनों ने 2019 में सगाई की थी। अप्रैल 2019 में सगाई भी हो गई थी। रोका सेरमनी भी हो चुका था इसमें प्रियंका भी शामिल हुई थी। लेकिन किसी कारणवश उनकी शादी कैंसिल हो गई फिर इन्होंने नीलम उपाध्याय से शादी करने का फैसला किया। नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई फरवरी साल 2024 में हुई है।

Read More-बंद हो रही वेलकम 3? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts