Monday, February 23, 2026
HomeEntertainmentजब सेट पर फूट-फूट कर रोने लगी थी Priyanka Chopra, बीच में...

जब सेट पर फूट-फूट कर रोने लगी थी Priyanka Chopra, बीच में ही रोकनी पड़ी थी शूटिंग, जाने क्या थी वजह

प्रियंका चोपड़ा एक बार शूटिंग सेट पर फुट फुट कर रोने लगी थी। साल 2016 में आई फ़िल्म जय गंगाजल के दौरान प्रियंका चोपड़ा मानव कौल के साथ शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में एक एक्शन सीन शूट करना था

-

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी कायम कर रखा है। प्रियंका चोपड़ा की दमदार एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने रहते हैं। हमेशा खुद को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान फूट फूट कर रोने लगी थी जिसकी वजह से बीच में शूटिंग रोकने पड़ी थी। लिए आगे आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से जुड़े इस किस्से के बारे में जानते हैं।

शूटिंग सेट पर रोई थी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक बार शूटिंग सेट पर फुट फुट कर रोने लगी थी। साल 2016 में आई फ़िल्म जय गंगाजल के दौरान प्रियंका चोपड़ा मानव कौल के साथ शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में एक एक्शन सीन शूट करना था जिसमें प्रियंका को उठकर मानव को एक लात मारनी थी। लेकिन गलती से उनका पैर एक्टर के मुंह पर जाकर लग गया, इसके बाद प्रियंका को इस बात का काफी अफसोस भी रहा था। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था कि, प्रियंका ने गलती से मेरे मुंह पर पैर मार दिया था। इसके बाद वह मेरे पास आई और पूछा कि क्या आपको चोट लगी है? मैंने उन्हें मना किया लेकिन तब तक वो रोने लगी। उनके आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे वह फूट-फूट कर रो पड़ी थी।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बीच में ही बंद करनी पड़ी थी शूटिंग

एक्टर ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि, उन्हें शांत करवाने के लिए बीच में ही शूटिंग रोकनी पड़ी थी। प्रियंका काफी अफसोस में थी उन्होंने मुझे कहा मुझे पता है कि आपको चोट लगी है और वह बहुत गलत हुआ है।’ इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

Read More-गोलाबारी के बाद Salman Khan से मिलने पहुंचे CM एकनाशिंदे, तनाव में दिखे बॉलीवुड के भाईजान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts