Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentफादर्स डे पर विराट कोहली के बच्चों ने दिया पापा को स्पेशल...

फादर्स डे पर विराट कोहली के बच्चों ने दिया पापा को स्पेशल गिफ्ट, मां अनुष्का शर्मा ने शेयर कर दी तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक पेंटिंग नजर आ रही है जिसमें एक व्हाइट पेपर पर दो येलो पैरों के निशान बने हैं। इसके अलावा इस चार्ट पेपर पर रेड कलर से हैप्पी फादर्स डे भी लिखा हुआ था।

-

Virat Kohli Father’s day 2024 Gift: आज पूरी दुनिया फादर्स डे मना रही है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के लोग भी अपने पिता को फादर्स डे विश कर रहे हैं। अब इसी बीच विराट कोहली के बच्चों ने भी अपने पापा को फादर्स डे विश किया है और एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया है। जिसकी झलक खुद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिखाई है। अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है जो मिनटों में वायरल हो गई है और फैंस से काफी पसंद भी कर रहे हैं।

अकाय और वामिका ने दिया पापा को स्पेशल गिफ्ट

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक पेंटिंग नजर आ रही है जिसमें एक व्हाइट पेपर पर दो येलो पैरों के निशान बने हैं। इसके अलावा इस चार्ट पेपर पर रेड कलर से हैप्पी फादर्स डे भी लिखा हुआ था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा,”एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है, ये बहुत हैरान करने वाला है. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं विराट कोहली…।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अभी हाल ही में बेटे को दिया है जन्म

अनुष्का शर्मा ने इसी साल 15 फरवरी को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी के रूप में पहले बच्चे का स्वागत किया था और अब इसी साल उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है। वही आपको बता दे अनुष्का शर्मा बहुत जल्द फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली है। आखरी बार अनुष्का शर्मा साल 2018 में जीरो फिल्म में नजर आई थी।

Read More-फादर्स डे पर Sara Ali Khan ने पिता सैफ के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा-‘अब्बा आप हमेशा मेरे हो…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts