Homeदेश5 महीने पहले ही हो गई थी LPG गैस को लेकर भविष्यवाणी,...

5 महीने पहले ही हो गई थी LPG गैस को लेकर भविष्यवाणी, वायरल हो रहा ज्योतिषी का पुराना ट्वीट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस की कमी की खबरों के बीच 5 महीने पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। ज्योतिषी प्रशांत किनी की भविष्यवाणी को लेकर सोशल मीडिया पर तेज बहस छिड़ गई है

-

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत के बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। देश के कई शहरों से कमर्शियल LPG गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक ज्योतिषी ने करीब पांच महीने पहले ही गैस सप्लाई में रुकावट की भविष्यवाणी कर दी थी। अब जब एलपीजी की कमी की खबरें चर्चा में हैं, तो यह पुराना पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सितंबर 2025 में की गई थी भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक ज्योतिषी Prashant Kini ने सितंबर 2025 में एक ट्वीट किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मार्च 2026 के बाद भारत में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की सप्लाई में बाधा आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिससे गैस और ईंधन से जुड़े सेक्टर पर असर पड़ सकता है। उस समय यह पोस्ट ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन अब मौजूदा हालात के बीच यह ट्वीट दोबारा वायरल हो रहा है।

दोबारा शेयर कर कही यह बात

बताया जा रहा है कि 11 मार्च को प्रशांत किनी ने अपना वही पुराना ट्वीट दोबारा शेयर किया और लिखा कि उन्होंने यह संभावना करीब पांच महीने पहले ही जताई थी। इसके बाद उनका पोस्ट तेजी से फैलने लगा और हजारों लोग इसे शेयर करने लगे। कुछ लोग उनकी भविष्यवाणी को सही बता रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे महज संयोग मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग गैस सप्लाई की स्थिति पर भी सवाल उठा रहे हैं।

क्या सच में आने वाला है एलपीजी संकट?

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सप्लाई में अस्थायी रुकावट कई कारणों से हो सकती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव या युद्ध जैसे हालात। फिलहाल सरकार या तेल कंपनियों की तरफ से किसी बड़े एलपीजी संकट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्वीट ने लोगों के बीच चर्चा जरूर बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में गैस सप्लाई की स्थिति कैसी रहती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Read more-क्रीज से बाहर थे सलमान… लेकिन फिर भी क्यों भड़क उठे? विवादित रन आउट पर अब सलमान आगा ने तोड़ी चुप्पी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts