Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशाहरुख और सलमान के घर की भी रेकी कर चुका था सैफ...

शाहरुख और सलमान के घर की भी रेकी कर चुका था सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, खुद किया खुलासा

-

Salman Khan Attack: बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान के घर पर 16 जनवरी को एक चोर ने घुसकर उन पर हमला कर दिया था। जिसकी वजह से सैफ अली खान बुरी तरह से घायल हो गए थे। सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी डॉक्टर ने एक्टर की रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला था। मुंबई पुलिस ने रविवार को आरोपी को पकड़ लिया है और उसे लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सलमान और शाहरुख के घर की राखी कर चुका था आरोपी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि सैफ के घर में घुसने से पहले बांद्रा इलाके में रहने वाले कहीं और सेलिब्रिटीज के घर की रेकी की थी। उसने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के घर की भी रेकी की थी। उसने रिक्शा से बांदा घूमते समय सेलिब्रिटीज के घर के बारे में रिक्शा चालक से सारी जानकारी हासिल की थी। इतना ही नहीं उसने पूछताछ में यह भी बताया कि आखिर उसने सैफ का घर ही क्यों चुना था?

सैफ अली खान के घर में ही क्यों गुस्सा था आरोपी?

पूछताछ में आरोपी मोहम्मद ने बताया कि आखिर उसने सैफ का घर ही क्यों चुना था। उसने सैफ अली खान का घर इसलिए चुना था क्योंकि उसे बिल्डिंग में घुसना उसे ज्यादा आसान लगा था।’ आपको बता दें सैफ अली खान की हालत अब ठीक है। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए 5 दिन हो गए हैं।

Read More-रिंकू सिंह ने कराया गृह प्रवेश, अलीगढ़ में बांटे पैसे? वायरल हो रहा वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts