Mawra Hocane Wedding: बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में काम कर चुकी पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमे वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी(Amir Gilani) के साथ शादी की है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रचाई शादी
पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस मावरा होकेन ने 5 फरवरी 2025 को शादी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मावरा होकेन ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आ रही थी उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी पहना हुआ था। इसी पर उन्होंने मैचिंग हैवी ज्वेलरी, कानों में झुमके, माथे पर मांग टीका और झूमर पहने हुए एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। मावरा को हाथों पर खूबसूरत और हैवी मेहंदी डिजाइन लगाए हुए देखा जा सकता है।
बेहद हैंडसम लग रहे थे दूल्हे राजा
इन तस्वीरों में उनके पति अमीर गिलानी बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपनी शादी पर ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था जिस पर उन्होंने मैचिंग स्टोल कैरी किया हुआ था। मावरा ने अपनी शादी पर एक से बढ़कर एक फोटो शूट कराए हैं। अपनी शादी पर दोनों ही रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,”और सारी उथल-पुथल के बीच, मैंने तुम्हें ढूंढ लिया। बिस्मिल्लाह।”