Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentयामी गौतम के बाद पहले बच्चे की मां बनने जा रही Richa...

यामी गौतम के बाद पहले बच्चे की मां बनने जा रही Richa Chadha, कपल ने अनोखे अंदाज में शेयर की गुड न्यूज़

कुछ देर पहले ही कपल ने अपने चाहने वालों के साथ जल्द पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज़ दी है। ऋचा चड्ढा ने बेहद ही अलग अंदाज में अपने चाहने वालों को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

-

Richa Chadha -Ali Fazal: बीते दिन बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री यामी गौतम और आदित्य धर ने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर करते हुए बताया कि वह माता-पिता बनने जा रहे हैं। अब यामी गौतम के बाद ऋचा चड्ढा ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेर की है। कुछ देर पहले ही कपल ने अपने चाहने वालों के साथ जल्द पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज़ दी है। ऋचा चड्ढा ने बेहद ही अलग अंदाज में अपने चाहने वालों को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शेयर की गुड न्यूज़

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसकी पहली फोटो में एक पेपर पर 1+1= 3 लिखा हुआ दिख रहा है। इसके बाद अगली फोटो में ऋचा और अली प्यार से एक दूसरे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा की इस पोस्ट पर फैंस भी ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिचा चड्ढा ने लिखा,”एक छोटे से दिल की धड़कन हमारे दुनिया में सबसे तेज आवाज होती है।” ऋचा और अली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

लखनऊ में शाही अंदाज में की थी शादी

रिचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद 4 अक्टूबर 2022 को शादी कर ली थी पहले दोनों कोरोना काल में ही शादी करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई। रिचा चद्दर अली फजल ने लखनऊ में शाही अंदाज में 2022 में शादी की थी। इनके प्री वेडिंग फंक्शन दिल्ली में हुए थे वहीं वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में हुआ था। शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

Read More-नई नवेली दुल्हन सना जावेद के साथ हनीमून मनाने गए शोएब मलिक! सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts