Anant Ambani Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां मुंबई में पहुंच रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अनंत अंबानी की वेडिंग में शामिल होने के लिए अपने पति निक जोनास के साथ इंडिया आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें दोनों ही बहुत ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
कैजुअल लुक में नजर आई प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को अभी अली में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया है। दोनों अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने वाले हैं प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ हाल ही में इंडिया पहुंची हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीर मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट की हैं। प्रियंका चोपड़ा बहुत ही कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट और बेज कलर का को-अर्ड सेट पहने हुए दिखाई थी। उन्होंने अपना लुक खुले बाल और आंखों पर काला चश्मा लगाकर पूरा किया है।
बेटी के बिना ही नजर आए कपल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले ही नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक के साथ उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा नजर नहीं आई है। आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा की शादी हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ हुई है प्रियंका और निक जोनास की एक बेटी है जिसका नाम मालती मेरी चोपड़ा है।
Read More-मां और बहन के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे अभिषेक बच्चन, साथ में नहीं दिखी पत्नी ऐश्वर्या राय