Kartik Aryan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है। कार्तिक आर्यन पर्दे पर फिर से अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं कार्तिक आर्यन इस बार नाग के किरदार में नजर आएंगे। इच्छाधारी नाग बनाकर कार्तिक आर्यन नागलोक का पहला कांड दिखाने आ रहे हैं। अपकमिंग फिल्म का ऐलान भी कर दिया गया है जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसकी ऑफिशियल तौर पर भी जानकारी दे दी गई है कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है।
फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी
कार्तिक आर्यन की फिल्म इच्छाधारी नाग का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,’इंसानों वाली पिक्चर बहुत देख ली अब नागों वाली देखो। पोस्ट में कार्तिक आर्यन नागों से लिपेट दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है कार्तिक आर्यन इस फिल्म में प्रेयम देश्वर प्यारे चंद की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म नागजिला नाग पंचमी के दिन रिलीज होगी। कार्तिक की यह फिल्म नाग पंचमी पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी इस फिल्म को करण जौहर और महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रगतिव सिंह लांबा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
