Hardik – Natasha: भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा दोनों ही काफी सुर्खियों में बने हुए है। इन दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों के तलाक की अपनों का बाजार गर्म है। अब इसी बीच हार्दिक पांड्या और नताशा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
हार्दिक पांड्या ने शेयर किया पोस्ट
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में हार्दिक पांड्या अपनी क्रिकेट टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने कैप्शन में लिखा, “नेशनल ड्यूटी पर हूं।” इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है की हार्दिक पंड्या t20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या के अलावा उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक नेवी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
View this post on Instagram
नताशा ने भगवान को किया याद
हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कैप्शन में लिखा, “भगवान की तारीफ करो।” वहीं इसके साथ ही नताशा ने व्हाइट दिल, सफेद कबूतर और स्टार्स की इमोजी भी शेर की है।
आपको बता दे अभी हाल ही में नताशा को दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया इस दौरान उनसे तलाक की खबरों के बारे में पूछा गया तो थैंक यू कहते हुए वह वहां से निकल गई।
