Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentकोर्ट ने सुनाई इस फेमस एक्ट्रेस के कातिल को फांसी की सजा,...

कोर्ट ने सुनाई इस फेमस एक्ट्रेस के कातिल को फांसी की सजा, फार्म हाउस में मिले थे पूरे परिवार के कंकाल

2011 में लैला खान(Laila Khan) उनकी मां और चार भाई बहनों की हत्या करने वाले सौतेले पिता परवेज टाक को अदालत ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुना दी है।

-

Laila Khan Murder Case: बॉलीवुड के फेमस अभिनेत्री लैला खान(Laila Khan) और उनकी फैमिली की हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। 2011 में लैला खान(Laila Khan) उनकी मां और चार भाई बहनों की हत्या करने वाले सौतेले पिता परवेज टाक को अदालत ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुना दी है। लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक के ऊपर सबूत मिटाने का भी आरोप लगा है।

लैला सहित पूरे परिवार की बेरहमी से कर दी गई थी हत्या

आपको बता दे 14 साल पहले लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक ने उनकी मां और उनके चार भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उनके शवों को फार्म हाउस में कर दिया था। लैला के पिता ने मुंबई के ओशिवारा में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा था कि परवेज ने उनके परिवार के सदस्यों को किडनैप कर लिया है। हत्या के कुछ महीने बाद परवेज को जम्मू कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया। शुरुआत की पूछताछ में परवेज कहता था की लैला और उसका परिवार दुबई में है लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि उन लोगों की हत्या कर दी है। फिर परवेज के निशानदेही पर पुलिस ने एक फार्म हाउस से लैला और उसके परिवार के कंकाल बरामद किए थे।

राजेश खन्ना के साथ फिल्म में नजर आ चुकी हैं लैला

आपको बता दे लैला का नाम रेशमा पटेल था लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।अभिनेत्री लैला खान ने अपने करियर की शुरुआत मेकअप फिल्म से की थी। इसके बाद वह राजेश खन्ना के साथ भी फिल्म में नजर आई थी इस फिल्म में लैला ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए थे।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts