Anurag Kashyap: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप इस समय अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद काफी विवाद बढ़ गया था और उनके ऊपर फिर भी दर्ज हो गई थी अब अनुराग कश्यप को अपनी गलती का पछतावा हुआ और उन्होंने माफी मांगी है। अनुराग कश्यप इससे पहले भी एक बार माफी मांग चुके हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी नामा शेयर किया है।
अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,”मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा कह दिया। एक ऐसा समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।वो लोग आज भी हैं और बहुत कंट्रीब्यूट भी करते हैं। आज यह सभी लोग मुझसे नाराज हैं। मेरे परिवार वाले नाराज हैं जिन लोगों की मैं इज्जत करता हूं वह लोग भी मुझसे नाराज हैं। मैंने कुछ ऐसा कह दिया कि मेरी अपनी बात ही मुद्दे से भटक गई। मैं माफी मांगता हूं। गुस्से में आकर मैं घटिया कमेंट पर जवाब दे दिया था जो मुझे नहीं करना चाहिए था।” अनुराग कश्यप की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर
अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद मुंबई में उनके खिलाफ एक फिर भी दर्ज हुई थी। अनुराग कश्यप की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अच्छा है कि,’अच्छा है कि आपने ये माफी मांग ली है माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता है।’ एक दूसरे यूज़र ने लिखा,’अगली बार नशे में कोई पोस्ट नहीं करना।’
READ MORE-इच्छाधारी नाग बने कार्तिक आर्यन, अगली फिल्म का हुआ ऐलान
