Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए आज का दिन सबसे खास है। क्योंकि बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना 31 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फैंस से लेकर उनके परिवार वाले तक आलिया भट्ट को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। देर रात बॉलीवुड की हसीना आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे को परिवार के साथ मनाया है लेकिन आलिया भट्ट के बर्थडे पर उनकी बेटी राहा कपूर नजर नहीं आई है।
आलिया ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड की हसीना आलिया भट्ट अपने पूरे परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट से निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बहू नीता अंबानी भी आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी है।
View this post on Instagram
बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखीं राहा
इस दौरान बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट के जन्मदिन के जश्न के मौके पर पूरे परिवार को देखा गया है। लेकिन आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी बेटी राहा कपूर कहीं भी नजर नहीं आई है। आलिया भट्ट ने अपना स्पेशल दे राहा कपूर के बिना सेलिब्रेट किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा ही अपनी बेटी को अपने साथ रखते हैं और कपल अपनी बेटी पर खूब प्यार भी लूटाते हैं।
Read More-कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा? जानें फिल्म को कैसा मिला पब्लिक रिस्पांस
