सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन किसी से बातचीत में व्यस्त हैं, तभी पास से गुजरती सारा की नजर उन पर पड़ती है और वह पल भर के लिए उन्हें मुड़कर देखती हैं। कैमरे में कैद हुआ यह संयोग सोशल मीडिया यूज़र्स को बेहद रोमांचित कर रहा है और फैन्स इस पल को अलग-अलग तरह से इंटरप्रेट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वायरल वीडियो, फैन्स लगा रहे हैं कयास
वीडियो सामने आते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। फैन्स एक बार फिर सारा और शुभमन के बीच रिश्ते की अटकलें लगाने लगे हैं। कई यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाए तो कुछ ने इस पल को “बॉलीवुड मूवी सीन” बताया। हालाँकि दोनों में से किसी ने भी इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन फैन्स के बीच इन दोनों की जोड़ी को लेकर उत्सुकता हमेशा बनी रहती है।
New Viral video Sara Tendulkar And Shubman Gill ❤️🔥 @shubmangill @saratendulkar
.
.
.
.#viral #trending #explorepage #explore #cricket #india #shubmangill #saratendulkar #love #sachintendulkar #reelsinstagram #reelitfeelit #elvisharmy #elvishyadav #viratkohli #londonfashion pic.twitter.com/xyckQkc31b— Khushal Badhe (@khushalbadhe11) July 17, 2025
पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम
गौरतलब है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम पहले भी एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि दोनों ने हमेशा इस बारे में चुप्पी साध रखी है। इस नए वीडियो ने फिर से इस चर्चा को हवा दे दी है। कुछ फैन्स का कहना है कि सिर्फ एक नजर ही काफी थी इस वायरल मोमेंट के लिए। वहीं, कई लोग इस वीडियो को सिर्फ एक सामान्य संयोग मान रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या इस वायरल क्लिप के बाद दोनों की ओर से कोई बयान आता है या नहीं।
Read More-ED ने शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार: कांग्रेस ने किया तीखा विरोध
