Home धर्म सावन के महीने में शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें ये चीजें, पल...

सावन के महीने में शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें ये चीजें, पल भर में प्रसन्न होंगे महादेव

शिव पुराण में बताया गया है कि सावन मास के महीने में रोज माता पार्वती और शिव जी की पूजा करना चाहिए ऐसे लोगों को ऐश्वर्य प्रदान होता है। शिव पुराण में शिवलिंग के पूजन की विधि बताई गई है।

0
Bholenath

Sawan 2023: सावन के पवित्र महीने में महादेव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों को घोर संकट ने घेरा है उन्हें शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। बिंदु रूपा देवी उमा माता और नाद स्वरूप भगवान शिव पिता हैं इन माता-पिता की पूजन होने से परमानंद की प्राप्ति होती है। शिव पुराण में बताया गया है कि सावन मास के महीने में रोज माता पार्वती और शिव जी की पूजा करना चाहिए ऐसे लोगों को ऐश्वर्य प्रदान होता है। शिव पुराण में शिवलिंग के पूजन की विधि बताई गई है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी गाय के दूध, गाय के दही शहद और शक्कर से करना चाहिए। इसके बाद फिर शिवलिंग को जल से स्नान कराना चाहिए। उसके बाद गाय के दूध से बनी मिठाई एवं नैवेध को श्रद्धा से चढ़ाना चाहिए। इन चीजों को चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपको सभी संकटों से छुटकारा दिला देंगे।

ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करने वालों को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। भगवान शिव को दुख का निवेदन करने से धन की प्राप्ति होती है। दीपक दिखाने से ज्ञान मिलता है। भगवान शिव को भांग धतूरा बहुत प्रिय है उसे भी अर्पित करना चाहिए। उसके बाद भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए और उन्हें नमन करना चाहिए।

Read More-सावन के महीने में घर में इन पौधों को लगाने से होती है बरकत, दौड़ी चली आती है मां लक्ष्मी

Exit mobile version