Homeदेश3 दिन दिल्ली में संभलकर चलें! BRICS समिट के चलते 22 जगहों...

3 दिन दिल्ली में संभलकर चलें! BRICS समिट के चलते 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें

BRICS Summit 2026 के चलते दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जानिए 22 डायवर्जन पॉइंट, प्रभावित सड़कें और एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन के वैकल्पिक रास्ते।

-

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS लीडर्स समिट को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। VIP और विदेशी मेहमानों के काफिलों की आवाजाही के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन दिनों सफर से पहले अपना रूट जांचने और भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचने की अपील की है।

दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक ज्यादा असर

BRICS समिट का मुख्य आयोजन प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होना है। विदेशी डेलिगेशन और VIP काफिलों की आवाजाही को देखते हुए रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। मथुरा रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, तुगलक रोड, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सरदार पटेल मार्ग और सफदरजंग रोड समेत कई प्रमुख रास्तों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

- Advertisement -

22 पॉइंट पर बदलेगा रास्ता, इन जगहों पर रहें सतर्क

ट्रैफिक पुलिस ने VIP मूवमेंट को देखते हुए 22 डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, KG मार्ग, जनपथ-कनॉट प्लेस, पटेल चौक और RML अस्पताल राउंडअबाउट शामिल हैं। इसके अलावा धौला कुआं और मोती बाग फ्लाईओवर, मंडी हाउस, नीला गुम्बद, लोधी रोड के कुछ जंक्शन, DPS मथुरा रोड U-Turn और रिंग रोड-बारापुला रोड जैसे इलाकों में भी यातायात का रुख बदला जा सकता है।

रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए भी बदले रास्ते

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग और पंचकुइयां रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रिंग रोड, हनुमान मंदिर और एसपी मुखर्जी मार्ग का विकल्प रहेगा। वहीं निजामुद्दीन स्टेशन जाने वालों के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड से जाने का सुझाव दिया गया है। इसलिए ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सामान्य से पहले घर से निकलना बेहतर रहेगा।

एयरपोर्ट जा रहे हैं तो मेट्रो को दें प्राथमिकता

ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो को बेहतर विकल्प बताया है। सड़क मार्ग से जाने वालों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। गुड़गांव से NH-48 और UER-II होते हुए टर्मिनल-3 पहुंचा जा सकता है। द्वारका से सेक्टर-22 और UER-II टनल का रास्ता इस्तेमाल किया जा सकता है। दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, मोती बाग, RTR मार्ग और महिपालपुर होते हुए एयरपोर्ट जाने का विकल्प रहेगा। डायवर्जन वाले इलाकों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग पर रोक रहेगी। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि VIP काफिले के दौरान बसों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।

Read More-टीम इंडिया के साथ फिर बड़ा बदलाव, इस अहम शख्स ने BCCI को दिया इस्तीफा; सामने आई वजह

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts