Thursday, February 5, 2026
Homeदेश41 मजदूरों को मिली नई जिंदगी, सुरंग से बाहर निकलते ही...

41 मजदूरों को मिली नई जिंदगी, सुरंग से बाहर निकलते ही परिजनों के चेहरे पर छाई खुशी, 8 राज्यों के गांव में जश्न का माहौल

जैसे ही परिवार वालों ने मजदूरों को बाहर आते देखा उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग पलकें बिछाए अपने लोगों का इंतजार थे उनके बाहर आते ही मौजूद कई लोगों के आंखें भर आई।

-

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग से बाहर निकलने की आस आज 41 मजदूरों की पूरी हो गई है। पूरा देश इन श्रमिको के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही परिवार वालों ने मजदूरों को बाहर आते देखा उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग पलकें बिछाए अपने लोगों का इंतजार थे उनके बाहर आते ही मौजूद कई लोगों के आंखें भर आई।

आठ राज्यों के गांवों में छाई खुशी की लहर

17 दिन बाद सुरंग से 41 श्रमिकों के बाहर आने से आठ राज्यों के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें 41 मजदूर आठ राज्यों के थे जिसमें 16 मजदूर तो झारखंड के थे और ही आठ मजदूर यूपी के थे। बिहार के 5 और पश्चिम बंगाल के तीन मजदूर थे। हिमाचल प्रदेश का एक और उत्तराखंड के दो ,उड़ीसा के पांच, असम के दो मजदूर थे। परिजनों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। अपनों को सकुशल देखकर लोगों ने मिठाइयां भी बांटी है। पूरा देश इस वक्त जश्न मना रहा है। एक मजदूर के रिश्तेदार ने बताया कि वो पिछले दो हफ्तों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

मजदूरों के परिजनों ने बांटी मिठाई

वही झारखंड के रहने वाले अनिल बेदिया के परिवार के सदस्यों ने उनके बाहर आने पर मिठाईयां बांटी है। दरअसल दिवाली वाले दिन ही टनल हादसा हो गया था जिससे मजदूरों के परिजनों की दिवाली मायूसी से गुजरी लेकिन अब उनके लिए आज का दिन किसी दिवाली से काम नहीं है।

Read More-टनल से बाहर आते ही ढाका जाएगा मजदूरों का चेहरा? जाने क्यों जाएंगे सीधे अस्पताल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts