Friday, February 6, 2026
Homeदेशआशिक के लिए पाकिस्तान से UP आई महिला के पति ने सरकार...

आशिक के लिए पाकिस्तान से UP आई महिला के पति ने सरकार से लगाई गुहार, कहा – ‘मोदी जी मेरी पत्नी भेज दो…’

पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची चार बच्चों की मां सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अब सीमा को वापस भेजने की अपील की है।

-

PUBG Love Story:ब्जी खेलते खेलते भारतीय लड़के के प्यार में पागल हुई पाकिस्तानी महिला ने तीन सरहद पार कर भारत आने का फैसला कर लिया। चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत के यूपी आई महिला इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है। पब्जी की लव स्टोरी इस वक्त सुर्खियां बटोर रही है। पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची चार बच्चों की मां सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अब सीमा को वापस भेजने की अपील की है। सीमा के पति ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह भारत सरकार से गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है।

सीमा के पति ने भारत सरकार से की अपील

सीमा के पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो जारी करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार से अपील की है। गुलाम हैदर ने सऊदी अरब से एक वीडियो जारी किया जिसमें वह कहता हुआ नजर आ रहा है कि, उनकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को पब्जी के माध्यम से भारत आने का लालच दिया गया है। उसने बताया कि मुझे सीमा की गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय मीडिया से हुई है।

पब्जी पर हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

दरअसल आपको बता दें एक पाकिस्तानी महिला जिसे यूपी के लड़के से पब्जी पर प्यार हो गया और उसने तीन देशों का बॉर्डर पार कर आशिक सचिन से मिलने का फैसला कर लिया और वह नोएडा आ गई। सीमा अकेले नहीं आई है बल्कि अपने चार बच्चों के सहित भारत आई हैं। ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सचिन के साथ करीब 1 महीने से रह रही थी जब इस बात की सच्चाई पुलिस को पता चली तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More-UP News: मंदिर के पास मांस की बोरी मिलने से मचा हड़कंप, चौकी प्रभारी हुए लाइन हाजिर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts