Seema Haider Pregnancy News: साल 2024 के स्वागत करते ही पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। सीमा हैदर ने बताया है कि वह इसी साल सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा हैदर इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही है सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह बहुत जल्द सचिन के बच्चे की मां बनेगी। आपको बता दे सीमा हैदर प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भारत आई है। सीमा हैदर का यह पांचवा बच्चा होगा। चार बच्चे उनके पहले से ही है। जो इस वक्त सचिन और सीमा के साथ नोएडा में रह रहे हैं।
प्रेग्नेंसी को लेकर क्या बोली सीमा हैदर?
पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा है कि, “जल्द खुशखबरी मिलेगी।” लाइव के दौरान सीमा हैदर ने कहा, “वह कब तक मां बनेगी ये तो नहीं पता। हां इतना जरूर है कि मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा।” जब से सीमा हैदर भारत आई है आए दिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर यूपी के रहने वाले सचिन मीना की लव स्टोरी बाते साल काफी चर्चा में रही थी।
नेपाल में हुई थी दोनों की शादी
पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर और यूपी के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की शादी नेपाल में हुई थी। इस बात का खुलासा सचिन और सीमा ने खुद किया था। सीमा अपने प्यार सचिन के खातिर नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में भी लिया था हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी। सीमा हैदर सभी हिंदू त्योहारों को मानती हैं। सीमा हैदर ने हिंदू धर्म को भी अपना लिया है।
