Homeदेशसाजिश के तहत पिता ने राधिका यादव को उतारा मौत के घाट,...

साजिश के तहत पिता ने राधिका यादव को उतारा मौत के घाट, टेनिस खिलाड़ी मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की थी। इसी के साथ गांव के पड़ोसी ने दावा किया कि राधिका दूसरी जाति में शादी करना चाहती थी जिससे उनके पिता खफा थे।

-

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में 25 साल की महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। राधिका यादव के पिता ने ही उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। राधिका के मर्डर केस में गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की थी। इसी के साथ गांव के पड़ोसी ने दावा किया कि राधिका दूसरी जाति में शादी करना चाहती थी जिससे उनके पिता खफा थे।

प्लानिंग के तहत बेटी को मारी गोली

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि 51 साल के दीपक यादव ने गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे अपनी बेटी राधिका यादव की पीठ में चार गोली मारी थी। दीपक ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब राधिका अपने तीन मंजिला घर के किचन में नाश्ता बना रही थी। गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया,”आरोपी दीपक यादव ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकार किया है कि उसने राधिका की हत्या करने से पहले उसकी पूरी प्लानिंग कर रखी थीं।”

बेटे को भेज दिया था दूध लेने

अधिकारी ने बताया,” आमतौर पर वह दूध लेने सुबह खुद जाता था लेकिन गुरुवार को उसने अपने बेटे को भेज दिया इसके बाद जब वह राधिका के साथ घर में अकेला रह गया तो उसने उसे उसे समय तब चार गोलियां मार दी जब वह नाश्ता बना रही थी। वही दीपक के पात्र गांव के वजीराबाद के एक पुराने पड़ोसी ने यह भी दावा किया है कि दीपक राधिका के जीवन साथी के चुनाव से नाराज था। राधिका अपनी जात से बाहर शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके पिता चाहते थे कि उसकी शादी जाति में ही हो।” दीपक काफी पुराने ख्यालात का था।

Read More-मुजफ्फरनगर में ‘जहरीली गैस लीक’ होने से कांवड़ियों में मची भगदड़, स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री बंद कराने की मांग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts