Homeदेशबरगी क्रूज हादसे पर पायलट ने माफी मांगते हुए किया चौकाने वाला...

बरगी क्रूज हादसे पर पायलट ने माफी मांगते हुए किया चौकाने वाला खुलासा, कहा ‘मैं आखिरी समय तक…’

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे पर पायलट महेश पटेल ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कैमरे के सामने माफी मांगते हुए मौसम, लाइफ जैकेट और हादसे की पूरी कहानी बताई।

-

Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर पहली बार क्रूज के पायलट महेश पटेल ने खुलकर बात की है। इंटरव्यू में उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और कैमरे के सामने हाथ जोड़कर पीड़ित परिवारों से माफी मांगी। यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला साबित हुआ है, जिसमें कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया।

पायलट का चौकानें वाला दावा

पायलट महेश पटेल के मुताबिक क्रूज यात्रा की शुरुआत में मौसम पूरी तरह सामान्य था। यात्रियों का मूड भी अच्छा था और लोग आनंद ले रहे थे। लेकिन कुछ ही समय बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और पानी की लहरें बढ़ने लगीं। उन्होंने बताया कि हालात बिगड़ते ही उन्होंने नाव को वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

लाइफ जैकेट और अलर्ट पर बड़ा बयान

पायलट ने दावा किया कि शुरुआत में कुछ यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया क्योंकि वे उस समय मस्ती और डांस में व्यस्त थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी तरह की स्पष्ट मौसम चेतावनी या यात्रा रोकने का आदेश नहीं मिला था। उनके अनुसार, यदि पहले से अलर्ट मिला होता तो स्थिति को संभाला जा सकता था। पायलट ने यह भी कहा कि इंजन रूम में पानी भरने के बाद नाव पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया।

आखिरी तक कोशिश की, लेकिन तूफान ने सब बदल दिया

महेश पटेल ने बताया कि उनके पास 15 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने पहले कभी ऐसा खतरनाक मौसम नहीं देखा। उन्होंने कहा कि नाव पर स्टाफ की कमी भी एक बड़ी समस्या थी। पायलट ने भावुक होकर कहा कि वह आखिरी समय तक यात्रियों को बचाने की कोशिश करते रहे और सबसे अंत में नाव छोड़ी। उन्होंने इस घटना को एक प्राकृतिक आपदा बताते हुए पीड़ित परिवारों से माफी मांगी और कहा कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।

Read More- बेटी के सिर पर रखा हाथ, बच्चों को लगाया गले… जबलपुर हादसे के बाद CM यादव हुए भावुक, जानें क्या कहा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts