Monday, February 2, 2026
Homeदेश'ये कश्मीरी है, आतंकवादी नहीं...', पहलगाम हमले पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा...

‘ये कश्मीरी है, आतंकवादी नहीं…’, पहलगाम हमले पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

उन्होंने कहा यह सब कश्मीरी हैं आतंकवादी नहीं है। महबूबा मुफ्ती कहा कि पहलगाम हमले के बाद यहां पर सब कुछ बंद कर दिया गया है।

-

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान सामने आया है महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिन लोगों के पास खाने के लिए खुद नहीं है वह आतंकवादियों को पनाह कहां से देंगे। उन्होंने कहा यह सब कश्मीरी हैं आतंकवादी नहीं है। महबूबा मुफ्ती कहा कि पहलगाम हमले के बाद यहां पर सब कुछ बंद कर दिया गया है।

महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बयान देते हुए कहा कि पहलगाम हादसे का सबसे ज्यादा दुख यहां के लोगों को है। यहां के लोगों ने जान बचाने की बहुत कोशिश की। कश्मीर किसी को आने नहीं दिया जा रहा है पहलगाम में सब कुछ बंद कर दिया गया है। बकरवाल के लोगों को आर्मी वाले जाने नहीं दे रहे हैं जिनके पास अपने खाने के लिए कुछ नहीं है वे आतंकवादियों को कहां से खाना खिलाएंगे। किसी को आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर कहकर आप मारोगे क्या। यह सब कश्मीरी है आतंकवादी नहीं है।

महबूबा मुफ्ती ने लगाया था आरोप

महबूबा मुफ्ती ने इससे पहले कहा था कि कुलगाम में नदी से एक और शव बरामद हुआ है। जिसे शव बरामद हुआ है उसको कुछ दिन पहले सेना ने उठाया था अब उसकी रहस्यमय तरीके से शव मिला है। पहलगाम में हाल में हुआ आतंकी हमला कश्मीर में शांति को पटरी से उतरने और पर्यटन को बाधित करने और पूरे देश में सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने की एक सोची समझी कोशिश लग रही है। इतना ही नहीं महबूबा मुफ्ती ने निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग की है।

Read More-सरेआम बिपाशा बसु को करीना कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, गुस्से में कह दी थी ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts