Friday, December 5, 2025
Homeदेशभारत एक मजबूत मुक्केबाजी राष्ट्र बनेगा-डॉ. राकेश मिश्रा

भारत एक मजबूत मुक्केबाजी राष्ट्र बनेगा-डॉ. राकेश मिश्रा

राकेश मिश्रा का कार्यकाल साल 2025 से साल 2029 तक रहेगा। आम सभा का आयोजन रविवार को नई दिल्ली के एक होटल में किया गया। इस अहम बैठक में 27 राज्यों,6 केंद्र शासित प्रदेशों और 5 खेल के पदाधिकारी ने भाग लिया।

-

डॉ. राकेश मिश्रा को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव अधिकारी डाॅ. अनूपम गोयल ने संपन्न कराया। राकेश मिश्रा का कार्यकाल साल 2025 से साल 2029 तक रहेगा। आम सभा का आयोजन रविवार को नई दिल्ली के एक होटल में किया गया। इस अहम बैठक में 27 राज्यों,6 केंद्र शासित प्रदेशों और 5 खेल के पदाधिकारी ने भाग लिया।

मुक्केबाजी को हर राज्य और हर युवा तक पहुंचना है-राकेश मिश्रा

डॉ. मिश्र ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डॉ. अनुपम गोयल का आभार प्रकट किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मुक्केबाजी को हर राज्य और हर युवा तक पहुँचाना है, जिससे भारत एक मजबूत मुक्केबाजी राष्ट्र बन सके। डॉ. राकेश मिश्र ने अध्यक्ष बनने के बाद तुरंत संगठनात्मक कामकाज को गति दी। डॉ. मिश्र ने बताया कि कई राज्यों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की रुचि दिखाई है।

राकेश मिश्रा ने पदक विजेताओं को दी शुभकामनाएं

अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एशियन अंडर-22 और यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता (10-24 मई 2025) में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, छह रजत और दस कांस्य पदक हासिल किए। इस टीम में 19 मुक्केबाज, 2 कोच, 2 मैनेजर, 5 तकनीकी अधिकारी और 4 पदाधिकारी शामिल थे। पाँच तकनीकी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग भी लिया। राकेश मिश्रा ने सभी पदक विजेताओं व टीम के अधिकारियों को सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दें।

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts