Homeदेशबिहार के इस जिले में नवरात्रि पर लगता है भूतों का मेला,...

बिहार के इस जिले में नवरात्रि पर लगता है भूतों का मेला, नजारा देख कांप उठती है रूह

रोहतास जिले के घिन्हू ब्रह्म स्थान पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर एक अद्वितीय मेला लगता है। यहां पर कोई जोर-जोर से सिर हिलता है तो कोई महिला जमीन पर लेटकर प्रेत और आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए प्रयास कर रही होती हैं

-

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में एक ऐसा स्थान है जहां पर नवरात्रि में भूतों का मेला लगता है। माना जा रहा है कि इस जगह पर इंसानों की सखी में भूत प्रेत घूमते हैं यहां का नजारा देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। यहां पहुंचने वाली महिलाएं और पुरुष अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। इस मेले में पूरे नवरात्रि के दौरान भूत और प्रेत का खेल चलता रहता है।

भूत और प्रेतों का चलता है खेल

रोहतास जिले के घिन्हू ब्रह्म स्थान पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर एक अद्वितीय मेला लगता है। यहां पर कोई जोर-जोर से सिर हिलता है तो कोई महिला जमीन पर लेटकर प्रेत और आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए प्रयास कर रही होती हैं। यहां आने वाले लोग अपनी समस्याओं का समाधान खोजने खोजने के लिए आते हैं तांत्रिक और ओझा विशेष रूप से महिलाओं को प्रेत बाधा से मुक्ति दिलाने का प्रयास करते हैं। मेले में युवतियों और महिलाओं पर भूतों के सायों को उतारने के लिए पिटाई की जाती है। घिन्हू ब्रह्म स्थान पर दूर और दराज से आए लोगों का कहना है कि यहां आने से उनके मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। तांत्रिक बाबा और पूजा -पाठ कर सारी बधाएं दूर कर देते हैं।

अंधविश्वास और आस्था का केंद्र है यह स्थान

यह स्थान अंधविश्वास और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है। यह मेल केवल लोगों की आस्थाओं का केंद्र नहीं बल्कि समाज में अंधविश्वास की गहरी जड़े भी उजागर करता है। इन तांत्रिकों का कहना है कि वह पूजा पाठ और झाड़ फूंक के माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर करते हैं। गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग ही इस मेले में अधिक दिखाई देते हैं, जो अपनी समस्याओं का समाधान पाने की आशा से यहां आते हैं। मेले में जगह-जगह खुले बालों में रोती बिलखती महिलाएं टेंट में झाड़ फूंक करते तांत्रिक और बाधा दूर कराने उमड़ी भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि अभी भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं।

Read More-शनि देव ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts