Sunday, December 7, 2025
Homeदेशसालों तक ससुर - देवर बहू के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध,...

सालों तक ससुर – देवर बहू के साथ बनाता रहा शारीरिक संबंध, अपनी ही पत्नी के साथ पति करवाता था दुष्कर्म

पीडिता ने आरोप लगाया कि पति ही नशीला पदार्थ खिलाकर घर और बाहर के पुरुषों से दुष्कर्म करवाता था। मना करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता था ऐसा काफी सालों से कर रहा था।

-

Crime News: राजस्थान के चूरू में एक पति अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर गया। पति अपनी पत्नी को घर और बाहर के पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। विवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर बलात्कार का केस दर्ज करवाया। पीडिता ने आरोप लगाया कि पति ही नशीला पदार्थ खिलाकर घर और बाहर के पुरुषों से दुष्कर्म करवाता था। मना करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता था ऐसा काफी सालों से कर रहा था। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दी है और वह अपने मायके में रह रही है।

नशीला पदार्थ खिलाकर पत्नी के साथ करवाता था दुष्कर्म

चुरू जिले के सांडवा थाना इलाके में एक गांव की विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि, उसके तीन बेटे और एक बेटी है बच्चे अपने मामा के पास रहते हैं। पति उसे जबरन जिस्म बचने के लिए मजबूर करता था यही नहीं नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवाता था विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। विवाहिता ने ससुर और देवर सहित 8 नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पत्नी का गला घोटने की भी की कोशिश

पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, एक बार तो शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटने की कोशिश की। इसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई थी लेकिन किसी तरह से उसकी जान बच गई थी।अब पति समेत आरोपी उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

READ MORE-‘आरोपियों को जेल नहीं,विकास दुबे की तरह…’ कानपुर में देवर के साथ हुई हैवानियत पर भाभी ने CM योगी से लगाई गुहार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts