तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में मची भगदड़ ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। 39 लोगों की मौत और 95 से ज्यादा लोग घायल होने की पुष्टि हुई है। रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। वीडियो में दिखा कि कैसे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए पास की झोपड़ियों में घुस गए और जब जगह कम पड़ी तो छप्पर फाड़कर बाहर निकले। कई महिलाएं और बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस की तैनाती के बावजूद नहीं बची जानें
रैली में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन भीड़ नियंत्रण पूरी तरह फेल रहा। विजय खुद मंच से लोगों को शांत करने की कोशिश करते रहे और बीच में भाषण रोककर घायल समर्थकों को पानी पिलाया। डीजीपी वेंकटरमन ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद करूर में 2000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और विजय के चेन्नई स्थित घरt की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
Karur, Tamil Nadu: Visuals from TVK Chief Vijay’s campaign rally where a stampede occurred, leaving several people injured pic.twitter.com/NKapbcWpZh
— IANS (@ians_india) September 27, 2025
सरकार ने जांच और मुआवजे का किया ऐलान
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। राहत और चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी के लिए मंत्री मा. सुब्रमणियन को मौके पर भेजा गया है। सरकार ने एक वन-मैन कमीशन बनाकर पूरे मामले की गहन जांच कराने का फैसला लिया है।
Read more-वसीम अकरम की भविष्यवाणी से मचा बवाल, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास या पाकिस्तान पलटेगा पासा?
